सर्वर अपग्रेडेशन के कारण इंडेन गैस बुकिंग प्रभावित, रांची में उपभोक्ताओं के लिए मैन्युअल बुकिंग नंबर जारी

रांची: इंडेन गैस उपभोक्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए IOCL (इंडेन गैस) द्वारा गैस रिफिलिंग के लिए अस्थायी रूप से मैन्युअल बुकिंग की व्यवस्था की गई है। कंपनी के सर्वर में अपग्रेडेशन की प्रक्रिया चलने के कारण फिलहाल ऑनलाइन बुकिंग में आ रही परेशानी को देखते हुए यह वैकल्पिक व्यवस्था लागू की गई है।

कंपनी के पदाधिकारियों के अनुसार, सर्वर पर भारी संख्या में बुकिंग आने के कारण तकनीकी अपग्रेडेशन आवश्यक हो गया था। फिलहाल सर्वर अपग्रेडेशन का कार्य जारी है और इसके पूरा होते ही उपभोक्ता पहले की तरह सामान्य रूप से ऑनलाइन और अन्य माध्यमों से गैस बुकिंग कर सकेंगे।

बताया गया कि रांची में इंडेन गैस के लगभग डेढ़ लाख उपभोक्ता हैं। हालांकि, गैस की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य बनी हुई है और प्रतिदिन पूर्व की तरह लगभग 10,500 गैस सिलेंडरों की डिलीवरी उपभोक्ताओं तक की जा रही है।

IOCL के पदाधिकारी ने उपभोक्ताओं से पैनिक बुकिंग नहीं करने की अपील करते हुए कहा कि गैस की पर्याप्त उपलब्धता है और सभी उपभोक्ताओं तक नियमित रूप से आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है।

उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए रांची के विभिन्न इंडेन गैस वितरकों द्वारा मैन्युअल बुकिंग के लिए मोबाइल नंबर जारी किए गए हैं, जिन पर संपर्क कर उपभोक्ता अपने गैस सिलेंडर की बुकिंग करा सकते हैं।

जिला प्रशासन ने नागरिकों से अनुरोध किया है कि किसी भी जन शिकायत के लिए रांची जिला प्रशासन के व्हाट्सएप नंबर 9430328080 (अबुआ साथी) पर भी संपर्क किया जा सकता है।

कंपनी के अनुसार, सर्वर अपग्रेडेशन का कार्य पूरा होते ही गैस बुकिंग की प्रक्रिया फिर से सामान्य रूप से शुरू कर दी जाएगी। फिलहाल उपभोक्ताओं से सहयोग और धैर्य बनाए रखने का अनुरोध किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *