रांची विश्वविद्यालय परिसर में रोटरी क्लब ने स्थापित किया ‘जल मंदिर’, कुलपति प्रो. सरोज शर्मा ने किया उद्घाटन

रांची: रांची विश्वविद्यालय परिसर स्थित सुभाष चौक के निकट रोटरी क्लब ऑफ रांची द्वारा निर्मित स्थायी पेयजल केंद्र “जल मंदिर” का उद्घाटन गुरुवार को विश्वविद्यालय की कुलपति Saroj Sharma ने किया। इस अवसर पर उन्होंने इसे विद्यार्थियों और आम नागरिकों के लिए एक महत्वपूर्ण जनहितकारी पहल बताते हुए रोटरी क्लब की सराहना की।

कुलपति ने कहा कि स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल की उपलब्धता किसी भी शैक्षणिक परिसर के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने रोटरी क्लब ऑफ रांची के अध्यक्ष Amit Agrawal, परियोजना के दानदाता Ramesh Dharanidharaka तथा क्लब के सभी सदस्यों को इस सामाजिक योगदान के लिए बधाई दी।

रोटरी क्लब ऑफ रांची के निदेशक एवं परियोजना के दानदाता रमेश धरणीधारका ने बताया कि “जल मंदिर” को अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है। इसके लिए 450 फीट गहरे समर्पित बोरवेल की व्यवस्था की गई है। जलापूर्ति के लिए सोलर पैनल आधारित प्रणाली और सबमर्सिबल पंप लगाए गए हैं, जबकि शुद्ध एवं ठंडा पेयजल उपलब्ध कराने के लिए वाटर प्यूरिफायर और वाटर कूलर की सुविधा भी प्रदान की गई है।

उन्होंने बताया कि इस परियोजना की विशेषता इसकी स्वचालित जल भराव प्रणाली है, जिससे इसके संचालन के लिए प्रतिदिन अतिरिक्त मानव संसाधन की आवश्यकता नहीं होगी। यह सुविधा विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों, कर्मचारियों और परिसर में आने वाले आम नागरिकों को लाभान्वित करेगी। साथ ही, इसके रखरखाव की जिम्मेदारी भी रोटरी क्लब ऑफ रांची द्वारा निभाई जाएगी।

कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलसचिव जी.सी. साहू, डॉ. पी.के. झा, डॉ. स्मृति सिंह, डॉ. दिलीप प्रसाद, डॉ. अजय लाकड़ा, डॉ. किशोर सुरीन सहित कई शिक्षाविद् एवं अधिकारी उपस्थित रहे। वहीं रोटरी क्लब ऑफ रांची की ओर से अध्यक्ष अमित अग्रवाल, सुरेश साबू, डॉ. विनय ढनढनिया, हितेश भगत, मनीष रामसिसरिया, प्रकाश सरावगी, रश्मि अग्रवाल, शशि धरणीधारका, शशांक धरणीधारका एवं मुदित धरणीधारका सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top