DSPMU के प्लेसमेंट अभियान के तहत। 27 अप्रैल को बॉटनी विभाग के 6 विद्यार्थियों को मिला रोजगार का अवसर।
दिनांक 27 अप्रैल को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय, रांची के प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट सेल द्वारा एक सफल प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर ADEGO कम्युनिकेशन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ने अपने अंतर्गत फील्ड एक्जीक्यूटिव पद के लिए बॉटनी विभाग के 6 विद्यार्थियों का चयन किया। चयन प्रक्रिया के प्रथम चरण में कुल 6 विद्यार्थियों का अस्थायी तौर पर चयन किया गया है। कंपनी द्वारा चयनित इन अभ्यर्थियों को ₹18,000 से ₹21,000 प्रतिमाह वेतन प्रदान किया जाएगा, जो अनुभव एवं साक्षात्कार प्रदर्शन के आधार पर निर्धारित किया जाएगा
इसके अतिरिक्त कंपनी द्वारा बीमा, आवास, भोजन एवं सुरक्षा उपकरण जैसी सुविधाएँ भी उपलब्ध कराई जाएंगी। मौके पर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ राजीव मनोहर ने कहा कि यह आवश्यक है कि बढ़ती प्रतियोगिता के दौर में विद्यार्थी अपने हुनर और कौशल को व्यावसायिक दृष्टिकोण से लगातार समृद्ध करें। उन्होंने आगे कहा कि विश्वविद्यालय का यह सतत प्रयास होगा कि विश्वविद्यालय के विभिन्न संकायों के विद्यार्थियों के लिए उनको योग्यता और रुचि को ध्यानगत रखते हुए विश्वविद्यालय प्रांगण में रोजगार उपलब्ध कराने हेतु विभिन्न कंपनियों को आमंत्रित करें। उन्होंने यह भी कहा कि इस वर्ष विश्वविद्यालय की यह योजना है कि विभिन्न व्यवसायिक पाठ्यक्रमों के विद्यार्थियों को इंटर्नशिप के लिए भी शीर्ष संस्थानों में भाग लेने का अवसर प्रदान किया जाए, ताकि रोजगार प्राप्ति में आसानी हो।
इस प्लेसमेंट ड्राइव के सफल आयोजन में बॉटनी विभाग की डॉ शालिनी लाल और डॉ गीतांजलि सिंह और प्लेसमेंट सेल के डॉ. विनय भरत (प्रोफेसर-इन-चार्ज), डॉ. राहुल सिंह (प्लेसमेंट ऑफिसर) एवं डॉ. सुमित (प्लेसमेंट ऑफिसर) की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।यह जानकारी पीआरओ डॉ राजेश कुमार सिंह ने दी।

