करकट में महाकवि घासी राम महली की पावन धरती पर विश्व आदिवासी दिवस पर भव्य आयोजन, संस्कृति और अधिकारों के संरक्षण का लिया संकल्प

चान्हों/रांची। अंतरराष्ट्रीय विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आॅल महली ‘ट्राइब एम्प्लॉइज’ वेलफेयर ट्रस्ट एवं महाकवि घासी राम महली केंद्रीय स्मारक समिति, कर्कट चान्हों के संयुक्त तत्वावधान में एक गरिमामयी एवं प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महाकवि घासी राम महली की पावन धरती कर्कट में आयोजित इस समारोह में आदिवासी समाज की अस्मिता, संस्कृति, भाषा, परंपरा, अधिकार और एकता को लेकर सामूहिक संकल्प व्यक्त किया गया।
कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से आए गणमान्य अतिथियों, सामाजिक कार्यकतार्ओं, बुद्धिजीवियों, युवाओं और समाज के प्रतिनिधियों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।
समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि विश्व आदिवासी दिवस केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि दुनिया भर के आदिवासी समुदायों की पहचान, स्वाभिमान, अधिकार और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण का संकल्प दिवस है। आदिवासी समाज ने सदियों से प्रकृति के साथ सह-अस्तित्व, सामुदायिक जीवन, श्रम, त्याग और मानवीय मूल्यों की समृद्ध परंपरा को जीवित रखा है। जल, जंगल और जमीन के साथ समाज का रिश्ता उसकी सभ्यता और अस्तित्व का अभिन्न हिस्सा है। इसलिए अपनी मातृभाषा, लोककला, लोकगीत, पारंपरिक ज्ञान और ऐतिहासिक विरासत को संजोना वर्तमान पीढ़ी का परम दायित्व है।
करकट की ऐतिहासिक धरती का महत्व रेखांकित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि महाकवि घासी राम महली केवल एक कवि नहीं, बल्कि आदिवासी चेतना, सामाजिक जागरण और सांस्कृतिक अस्मिता की सशक्त आवाज हैं। उनकी साहित्यिक और सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने तथा उनकी स्मृति को अक्षुण्ण रखने के लिए सामूहिक प्रयासों को और मजबूत करने का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम में इस बात पर विशेष बल दिया गया कि समाज की प्रगति के लिए आपसी मतभेदों से ऊपर उठकर शिक्षा, संगठन और एकता को प्राथमिकता देना आवश्यक है। युवाओं का आह्वान किया गया कि वे आधुनिक शिक्षा और तकनीकी ज्ञान प्राप्त करने के साथ-साथ अपनी जड़ों, भाषा और संस्कृति से निरंतर जुड़े रहें।
समारोह का समापन आदिवासी समाज की एकता, सम्मान, अधिकार, सांस्कृतिक संरक्षण और सतत विकास के संकल्प तथा अपनी जड़ों से जुड़े रहें, अपनी पहचान पर गर्व करें और आने वाली पीढ़ियों के लिए एक सशक्त भविष्य का निर्माण करें” के प्रेरणादायी संदेश के साथ हुआ।
कार्यक्रम को सफल बनाने में आॅल महली ‘ट्राइब एम्प्लॉइज’ वेलफेयर ट्रस्ट तथा महाकवि घासीराम केंद्रीय स्मारक समिति के मनोज कुमार तिर्की (अध्यक्ष), बदल कुमार महाली (मुख्य संरक्षक), संदीप कुमार महली (महासचिव), रविशंकर महली (कोषाध्यक्ष), रमेश राम महली (कार्यकारी अध्यक्ष), निरंजन बाघवार (सहायक सचिव), सरोज कुमार महली (संयोजक सचिव), महाबीर तिर्की (संरक्षक), कालीन्द्र महली (सहायक कोषाध्यक्ष), विरेन्द्र महली (मीडिया प्रभारी), मकेश्वर महली (अध्यक्ष), संतोष महली (सचिव), अशोक महली (कोषाध्यक्ष), भोला महली (संरक्षक), मनोज महली (उपाध्यक्ष), देवेन्द्र महली (सक्रिय सदस्य), दिनेश बाघवार (सक्रिय सदस्य) का सराहनीय योगदान रहा।
वहीं कार्यक्रम में चान्हो प्रखंड प्रमुख होली देवी, सुरेन्द्र महली, आजाद अंसारी, जयप्रकाश महली, सुरेश महली, विरेन्द्र महली, गीता तिर्की, चैतन महली तथा सुमन्ती कुमारी सहित हजारों की संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top