महाकवि घासीराम महली की जयंती सह मेला धूमधाम से मनाने का निर्णय

चान्हो (रांची)। नागपुरी साहित्य के महाकवि घासीराम महली के पैतृक गांव करकट में रविवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता अशोक महली ने की।

बैठक में आगामी 17 जनवरी को महाकवि घासीराम महली की जयंती सह मेले का आयोजन पूरे धूमधाम और भव्यता के साथ करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। कार्यक्रम की रूपरेखा और तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए आगामी बैठक 11 नवंबर 2026 (बुधवार) को दोपहर 12:00 बजे तय की गई है। आयोजकों ने समिति के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों से अपील की है कि वे समय पर उपस्थित होकर अपने महत्वपूर्ण सुझाव एवं मंतव्य साझा करें, ताकि जयंती व मेले का आयोजन ऐतिहासिक बनाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top