रांची विश्वविद्यालय में परिणाम जारी करने की मांग, आदिवासी छात्र संघ ने सौंपा ज्ञापन

0
WhatsApp Image 2026-03-10 at 5.48.01 PM

रांची: Ranchi University में लंबित परीक्षा परिणाम को लेकर आदिवासी छात्र संघ ने आवाज उठाई है। आदिवासी छात्र संघ के नामकुम प्रखंड अध्यक्ष Nishant Tirkey के नेतृत्व में छात्रों के एक प्रतिनिधिमंडल ने विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में UG सत्र 2023–27 के सेमेस्टर-2 का परिणाम पत्र जल्द जारी करने की मांग की गई। छात्र प्रतिनिधियों ने बताया कि परिणाम जारी नहीं होने के कारण कई छात्र छात्रवृत्ति (Scholarship) फॉर्म नहीं भर पा रहे हैं, जिससे उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

इसके साथ ही प्रतिनिधिमंडल ने UG सत्र 2018–2021 के Second Special Generic Paper का परिणाम भी जल्द घोषित करने की मांग की, ताकि विद्यार्थियों की आगे की पढ़ाई में किसी प्रकार की बाधा न आए।

छात्र संघ ने इस मामले को गंभीर बताते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन को तीन दिन का अल्टिमेटम दिया है। उन्होंने कहा कि यदि तय समय के भीतर परिणाम जारी नहीं किया गया तो आदिवासी छात्र संघ आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।

इस पर परीक्षा नियंत्रक ने आश्वासन दिया कि मामले को संज्ञान में लिया गया है और UG सेमेस्टर-2 का परिणाम पत्र जल्द जारी किया जाएगा

इस दौरान प्रतिनिधिमंडल में प्रभु टोप्पो, संजू उरांव, उत्तम टोप्पो, अभिषेक उरांव, रोबिन एक्का समेत अन्य छात्र भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *