झारखंड के तीन विश्वविद्यालयों में नए कुलपति नियुक्त, DSPMU के VC बने प्रो. राजीव मनोहर

0
web_file_item_9990_10_3_2026_16_50_37

रांची: झारखंड के तीन प्रमुख विश्वविद्यालयों में नए कुलपतियों की नियुक्ति की गई है। इस संबंध में राजभवन की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है। जारी आदेश के अनुसार Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (DSPMU), रांची के नए कुलपति के रूप में Prof. Rajiv Manohar की नियुक्ति की गई है। वे इससे पहले University of Lucknow में प्रोफेसर के पद पर कार्यरत थे।

वहीं Prof. Ela Kumar को Jamshedpur Women’s University का नया कुलपति बनाया गया है। वे वर्तमान में Indira Gandhi Delhi Technical University for Women (दिल्ली) में प्रोफेसर के रूप में कार्यरत हैं।

इसके अलावा Prof. Abhay Kumar Singh को Jharkhand State Open University, रांची का कुलपति नियुक्त किया गया है। वे अभी Nalanda University, राजगीर (बिहार) में प्रोफेसर और डीन के पद पर कार्यरत हैं।

राजभवन द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार तीनों कुलपति पदभार ग्रहण करने की तिथि से अधिकतम तीन वर्ष की अवधि तक या कुलाधिपति के अगले आदेश तक अपने पद पर बने रहेंगे। नियुक्ति के लिए संबंधित संस्थानों से विजिलेंस क्लीयरेंस प्राप्त करना भी अनिवार्य होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *