रांची मंडल को रेलवे सप्ताह पुरस्कार 2025 में ‘सिक्योरिटी शील्ड’ से किया जाएगा सम्मानित

रांची। रांची मंडल को रेलवे सप्ताह पुरस्कार 2025 के तहत इस वर्ष ‘सिक्योरिटी शील्ड’ प्रदान की जा रही है। यह प्रतिष्ठित सम्मान मंडल द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने, सतर्कता बढ़ाने, अपराध नियंत्रण तथा यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए दिया जा रहा है।

रांची रेल मंडल की ओर से सोमवार को जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि यह पुरस्कार 70वें रेलवे सप्ताह समारोह के अवसर पर 17 फरवरी 2026 को बीएनआर ऑफिसर्स क्लब, गार्डन रीच, कोलकाता में आयोजित जोनल स्तरीय समारोह के दौरान प्रदान किया जाएगा।

इस अवसर पर रांची मंडल की ओर से मंडल सुरक्षा आयुक्त पवन कुमार यह सम्मान ग्रहण करेंगे।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, दक्षिण पूर्व रेलवे के लिए यह गर्व का क्षण है। यह पुरस्कार रांची मंडल की सुरक्षा व्यवस्था, सतत निगरानी और यात्रियों के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है, जो मंडल की कार्यकुशलता और जिम्मेदारी को दर्शाता है।-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *