मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन देर रात पहुंचे लंदन, हुआ भव्य स्वागत

लंदन में झारखंड के स्कॉलर्स और डायसपोरा के अन्य सदस्यों द्वारा किया गया ज़ोरदार स्वागत

पारंपरिक जनजातीय संगीत और गीत से किया गया मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी का भावनात्मक स्वागत

अपने मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर हुए भावुक

देर रात लंदन पहुँचने पर अपनों द्वारा हुए स्वागत से अभिभूत हूँ। आप सबका धन्यवाद, जोहार,आपके इस स्वागत सम्मान से अभिभूत हूँ। निशब्द हूँ: हेमंत सोरेन

झारखण्ड के हमारे स्कॉलर्स और डायसपोरा के अन्य सदस्यों द्वारा स्वागत के लिए हार्दिक आभार : कल्पना मुर्मू सोरेन, अध्यक्ष, महिला एवं बाल विकास समिति, झारखंड विधानसभा एवं विधायक

लंदन/रांची: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और कल्पना मुर्मू सोरेन, अध्यक्ष, महिला एवं बाल विकास समिति, झारखंड विधानसभा एवं विधायक, प्रतिनिधिमंडल के अन्य सदस्यों के साथ बुधवार देर को दावोस से लंदन पहुंचे । लंदन पहुँचने पर लंदन में निवास कर रहे झारखण्ड के स्कॉलर्स और डायसपोरा के अन्य सदस्यों द्वारा ज़ोरदार स्वागत किया गया।

पारंपरिक गीत संगीत से हुआ स्वागत

लंदन पहुँचने पर झारखण्ड के स्कॉलर्स और डायसपोरा के अन्य सदस्यों द्वारा मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन और उनकी धर्मपत्नी श्रीमती कल्पना मुर्मू सोरेन का पारंपरिक गीत संगीत से भावनात्मक स्वागत हुआ। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि आपके इस स्वागत सम्मान से अभिभूत हूँ। निशब्द हूँ। मेरे प्रति आपका यह देखकर मैं गौरवान्वित महसूस कर रहा हूँ। लंदन में हमारे लोग झारखंड का नाम रोशन कर रहे हैं। आप सबका हार्दिक आभार।

श्रीमती कल्पना मुर्मू सोरेन, अध्यक्ष, महिला एवं बाल विकास समिति, झारखंड विधानसभा एवं विधायक ने कहा की हेमंत जी एवं प्रतिनिधिमंडल के अन्य सदस्यों के साथ देर रात लंदन पहुंची।झारखण्ड के हमारे स्कॉलर्स और डायसपोरा के अन्य सदस्यों द्वारा स्वागत के लिए हार्दिक आभार।सभी को झारखण्डी जोहार!

अपने मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर हुए भावुक

झारखण्ड के स्कॉलर्स और डायसपोरा के अन्य सदस्यों द्वारा मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन और उनकी धर्मपत्नी श्रीमती कल्पना मुर्मू सोरेन का पारंपरिक गीत संगीत से स्वागत उनके द्वारा मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन और उनकी धर्मपत्नी श्रीमती कल्पना मुर्मू सोरेन के प्रति स्नेह और प्यार को दर्शाता । अपने मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर वे लोग भावुक हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *