रांची के लालपुर में गर्ल हॉस्टल में चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस की छापेमारी में 10 लड़कियां पकड़ी गई

रांची : राजधानी रांची की लालपुर पुलिस ने एक बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि लालपुर थाना क्षेत्र स्थित ओम गर्ल्स हॉस्टल में सेक्स रैकेट चलाया जा रहा है।
इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ओम गर्ल्स हॉस्टल पर छापा मारा। इस दौरान मौके से 10 लड़कियों को हिरासत में लिया गया। इन लड़कियों को ऑर्डर के हिसाब से अलग-अलग स्थान पर भेजा जाता था। पकड़ी गई अधिकांश लड़कियां बंगाल की बताई जा रही है। वहीं कई नेताओं अधिकारियों और ठेकेदारों से एक सेक्स रैकेट के संबंध होने की आशंका जताई जा रही है।