भोला मिष्ठान भंडार का 6वां आउटलेट अरगोड़ा चौक में खुला, एनजीओ बच्चों संग हुआ उद्घाटन

रांची। Bhola Mishthan Bhandar के नए आउटलेट का भव्य शुभारंभ अरगोड़ा चौक हरमू रोड में किया गया। यह प्रतिष्ठान का 6वां आउटलेट है, जहां पारंपरिक स्वाद और आधुनिक सुविधाओं का अनूठा संगम देखने को मिला।

कार्यक्रम में Bhupesh Kumar एवं प्रतिष्ठान के संचालक Sanjay Kumar मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बीजू पाड़ा के एनजीओ के बच्चों ने उनके साथ मिलकर फीता काटकर नए आउटलेट का उद्घाटन किया। बच्चों की सहभागिता ने पूरे आयोजन को भावनात्मक और खास बना दिया।

संचालक संजय कुमार ने बताया कि ग्राहकों को शुद्धता, बेहतर स्वाद और उत्कृष्ट सेवा देना उनकी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि नए आउटलेट में पारंपरिक मिठाइयों, नमकीन एवं अन्य खाद्य उत्पादों की विस्तृत श्रृंखला आधुनिक और स्वच्छ वातावरण में उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही यह नया प्रतिष्ठान स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर भी सृजित करेगा।

उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, अतिथि एवं प्रतिष्ठान से जुड़े सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने भोला मिष्ठान भंडार को नए आउटलेट के लिए शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top