यह सिर्फ संवाद नहीं, भरोसे की नई साझेदारी है: सीएम हेमंत सोरेन

रांची: झारखंड में औद्योगिक विकास और नए निवेश को आकर्षित करने के उद्देश्य से आयोजित ‘National Stakeholders Consultation 2026’ का दूसरा दिन बेहद महत्वपूर्ण रहा। कार्यक्रम के दूसरे दिन राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उच्च स्तरीय Business-to-Government (B2G) बैठक में शिरकत की।
​यह बैठक राज्य सरकार, देश के बड़े निवेशकों और उद्योग जगत के दिग्गजों के बीच एक मजबूत और सार्थक संवाद स्थापित करने की दिशा में मील का पत्थर साबित हो रही है।
​बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों से आए निवेशकों और उद्योगपतियों से सीधा संवाद किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य झारखंड में निवेश की संभावनाओं को धरातल पर उतारना और औद्योगिक विकास के नए अवसरों को मजबूती देना है। उन्होंने कहा कि ​यह बैठक सिर्फ एक संवाद नहीं, बल्कि निवेशकों और सरकार के बीच भरोसे की नई साझेदारी है। झारखंड में अपार संभावनाएं हैं, और हम उद्योगों को एक सुरक्षित, सुगम और प्रगतिशील माहौल देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
​विशेषज्ञों का मानना है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मौजूदगी में हुई यह B2G मीटिंग झारखंड की अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाई पर ले जाने में सहायक होगी। सरकार और कॉपोरेट जगत के बीच का यह समन्वय राज्य में टिकाऊ विकास और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा और साहसिक कदम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top