सरकारी दफ्तर में घूसखोरी पर शिकंजा, ACB ने बुढ़मू CO समेत तीन को दबोचा

बुढ़मू /रांची : राजधानी रांची में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई के तहत भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने देर रात बड़ी कार्रवाई की है। ACB की टीम ने बुढ़मू अंचल के अंचलाधिकारी (CO) सचिदानंद वर्मा, कर्मचारी राजेश कुमार और एक अन्य सहयोगी को हिरासत में लिया है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई सरकारी कार्य के एवज में कथित रूप से अवैध पैसे की मांग और वसूली की शिकायत के आधार पर की गई। बताया जा रहा है कि ACB की टीम ने देर रात कार्रवाई को अंजाम दिया, जिसके बाद तीनों को पूछताछ के लिए ACB मुख्यालय लाया गया।

फिलहाल तीनों से ACB मुख्यालय में पूछताछ जारी है। हालांकि, इस पूरे मामले में ACB के अधिकारी अभी आधिकारिक रूप से कोई विस्तृत जानकारी साझा करने से बच रहे हैं। इसलिए यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि कार्रवाई किस शिकायत के आधार पर की गई और आगे कितने लोगों की गिरफ्तारी हो सकती है। मामले में ACB की ओर से आधिकारिक बयान और प्रेस ब्रीफिंग का इंतजार है। उसके बाद ही कार्रवाई से जुड़े सभी तथ्यों की पुष्टि हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top