खूँटी । जिले के अड़की थाना क्षेत्र में मलेरिया की शिकायत मिलने लगी है। उत्तरी प्रखंड क्षेत्र के तेलंगाडीह बिरहोर कॉलोनी में मलेरिया से लगभग आधा दर्जन लोग बीमार हैं। जबकि चार लोगों की मौत भी हो चुकी है। बताया जाता है कि ढाई महीने में ही एक बच्ची और तीन महिलाओं की मौत हुई है। इस बिमारी की घटना से लोग भयभीत हैं। वहीं खूंटी उपायुक्त मो जावेद हुसैन ने घटना पर दुःख जताया और इसे गम्भीरता से लिया है। जानकारी के अनुसार, उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए हैं कि गाँव में शिविर लगाएँ और ईलाज कराने में विशेष सक्रीयता दिखाएँ। गाँव के मुहल्ले में फॉगिंग भी कराने के निर्देश दिए हैं।

