खूंटी। खूंटी जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से कांग्रेस नेता राहुल गांधी का 56वां जन्मदिन शुक्रवार को उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन सांसद कालीचरण मुंडा के आवासीय जिला कार्यालय में जिला कांग्रेस अध्यक्ष रवि मिश्रा की अध्यक्षता में किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत केक काटकर की गई। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमिटी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए शुभकामनाएं दीं।
अपने संबोधन में जिला अध्यक्ष रवि मिश्रा ने कहा कि राहुल गांधी देश की एकता, भाईचारे और संविधान की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से राहुल गांधी के आदर्शों और विचारों का अनुसरण करते हुए जनता की आवाज बनने तथा लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए कार्य करने का आह्वान किया।
जन्मदिन समारोह में प्रदेश कोऑर्डिनेटर पीटर मुंडू, वरिष्ठ कांग्रेसी देवजीत देवघरिया, आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सांसद प्रतिनिधि विलसन तोपनो, जिला महासचिव प्रनीत तोपनो, जुनैद अहमद, महिला जिला अध्यक्ष सुनीता गोप, जिला महासचिव ऋतुराज झा, जेम्स तोपनो सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

