हेमन्त सोरेन से मिले नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम, मुख्यमंत्री ने दी बधाई

रांची: झारखंड के नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम ने गुरुवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उन्हें राज्यसभा सदस्य निर्वाचित होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि बैद्यनाथ राम संसद के उच्च सदन राज्यसभा में झारखंड की जनभावनाओं, जन अपेक्षाओं तथा राज्य के विकास और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाएंगे तथा राज्य के हितों की मजबूत पैरवी करेंगे।

मुलाकात के दौरान राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस अवसर पर मंत्री हफीजुल हसन, मंत्री सुदिव्य कुमार, विधायक कल्पना सोरेन, विधायक मथुरा प्रसाद महतो तथा विधायक उमाकांत रजक भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top