झामुमो के बैद्यनाथ राम झारखंड से राज्यसभा सदस्य निर्वाचित

रांची: झारखंड से राज्यसभा के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के उम्मीदवार बैद्यनाथ राम राज्यसभा सदस्य निर्वाचित हो गए हैं। गुरुवार को झारखंड विधानसभा परिसर में संपन्न मतदान एवं मतगणना के बाद उन्हें विजयी घोषित किया गया।

निर्वाची पदाधिकारी रंजीत कुमार के निर्देशन में हुए चुनाव में कुल 81 विधायकों ने मतदान किया। मतगणना में 78 मत वैध पाए गए, जबकि 3 मत रद्द घोषित किए गए। बैद्यनाथ राम को 30 मत प्राप्त हुए, जिनका कुल मत मूल्य 3000 रहा।

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप मतगणना पूरी होने के बाद बैद्यनाथ राम को झारखंड से राज्यसभा सदस्य निर्वाचित घोषित किया गया।

बैद्यनाथ राम की जीत को झामुमो के लिए महत्वपूर्ण राजनीतिक उपलब्धि माना जा रहा है। उनके राज्यसभा पहुंचने से संसद के उच्च सदन में झारखंड से जुड़े जनहित, विकास और क्षेत्रीय मुद्दों को मजबूती से उठाए जाने की उम्मीद जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top