दुमका, 5 जून: मनरेगा अंतर्गत संचालित बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत किसानों द्वारा उत्पादित जैविक आमों की सीधी बिक्री को बढ़ावा देने के लिए जेएसएलपीएस के सहयोग से समाहरणालय परिसर में ‘आम बिक्री केंद्र’ का शुभारंभ किया गया। केंद्र का उद्घाटन अभिजीत सिन्हा ने किया।इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि यह पहल किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने, बिचौलियों की भूमिका कम करने तथा स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने आमजनों से किसानों द्वारा उत्पादित ताजे एवं गुणवत्तापूर्ण जैविक आमों की खरीद कर इस अभियान को सफल बनाने की अपील की।जेएसएलपीएस के सहयोग से संचालित इस बिक्री केंद्र के माध्यम से किसानों को सीधे उपभोक्ताओं से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे उनकी आय में वृद्धि होगी और स्थानीय स्तर पर उत्पादित जैविक फलों को बेहतर बाजार उपलब्ध हो सकेगा।यह पहल न केवल किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाएगी, बल्कि स्थानीय कृषि उत्पादों को बढ़ावा देने के साथ ग्रामीण आजीविका को भी मजबूती प्रदान करेगी।

