सरायकेला में जमीन कारोबारी पर फायरिंग, पैर में लगी गोली:रंगदारी न देने पर बदमाशों ने किया हमला, अस्पताल में भर्ती




सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र के वार्ड संख्या-5 में रंगदारी न देने पर एक जमीन कारोबारी पर फायरिंग की गई। इस घटना में कारोबारी अफसर नवाज गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, अफसर नवाज जाकिरनगर रोड नंबर-20 के निवासी हैं। उन्होंने कपाली के वार्ड नंबर-5 में एक प्लॉट खरीदा है, जहां निर्माण कार्य चल रहा था। इसी दौरान तीन युवक पैदल वहां पहुंचे और कथित तौर पर रंगदारी की मांग करने लगे। युवक ने पिस्तौल निकालकर फायरिंग कर दी जब अफसर नवाज ने रंगदारी देने का विरोध किया, तो एक युवक ने पिस्तौल निकालकर फायरिंग कर दी। फायरिंग में एक गोली अफसर नवाज के पैर में लगी और आर-पार निकल गई, जबकि दूसरी गोली उनके सिर को छूते हुए निकल गई। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से पैदल ही फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही कपाली ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से दो खोखे बरामद किए हैं। आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है। कपाली थाना प्रभारी धनंजय कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह मामला रंगदारी से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आगे की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top