रांची, 12 मई 2026 : Mahila Congress की ओर से नारी शक्ति वंदन विधेयक-2023 को तत्काल लागू करने की मांग को लेकर मंगलवार को पुराना विधानसभा पोस्ट ऑफिस, रांची के समक्ष प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमिटी की अध्यक्ष Rama Khalkho के निर्देश पर रांची जिला महानगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष Neetu Devi के नेतृत्व में किया गया।
इस दौरान महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध जताते हुए पोस्टकार्ड अभियान चलाया और अपनी मांगों से संबंधित पोस्टकार्ड भेजे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नीतू देवी ने कहा कि वर्ष 2014 से केंद्र में सरकार बनने के बाद महंगाई और बेरोजगारी लगातार बढ़ी है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार अपनी नाकामियों को छिपाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने नारी शक्ति वंदन विधेयक को शीघ्र लागू करने की मांग उठाई।
प्रदर्शन कार्यक्रम में सीमा नाग, कविता देवी, यशोदा देवी, सुभद्रा महली, रिंकी कुमारी, निशा देवी, रेखा सांगा सहित अन्य महिला कार्यकर्ता मौजूद थीं।
