खूँटी जिले के 105000 बच्चे बच्चियों को पिलाया जाएगा पोलियो की दवा

खूँटी । जिलेभर में आगामी 28 जून से पलस पोलियो अभियान चलाया जाएगा। जिसमें नर्स , स्वास्थ्य सहिया सहित अन्य लोग भी इस अभियान में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करेंगी। इस अभियान में जिलेभर के 0-5 वर्ष के बच्चे बच्चियों को पोलियो से सुरक्षा का खुराक पिलाया जाएगा। इसकी जानकारी देते हुए सिविल सर्जन डॉ ललित रंजन पाठक ने बताया कि जिलेभर में लगभग 6,28,000 जनसंख्या वाले इस जिले में लगभग 1,05000 बच्चे बच्चियों को पोलियो मुक्त खुराक पिलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि 28 जून को 836 बुथों का निर्माण किया गया है। जहाँ पोलियो से सुरक्षा की खुराक पिलाई जाएगी। वहीं 29-30 जून को घर-घर जाकर छूटे हुए सुयोग्य बच्चों को खुराक पिलाई जाएगी। जिसमें एक एक टीम को 115 घर तक जाना होगा और अभिभावकों से पूछकर खुराक पिलाया जाएगा। ऐसे 1736 डोज पिलानेवाले लोगों को घर-घर तक जाने के लिए तैयार किया गया है। जिसकी मॉनिटरिंग करने के लिए जिले भर में 224 सुपरवाइजर भी तैनात किए गए हैं। इस दौरान उन्होंने यह भी बताया कि शिक्षा का अभाव के कारण कहीं-कहीं लोग दवा लेना नहीं चाहते हैं। इसलिए लोगों के बीच जागरूकता भी लाने का आवश्यकता है इसकी लिए गांव गांव में इसकी जानकारी दिया जाएगा और प्रचार भी किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top