तुपकाडीह (बोकारो)। शुक्रवार को तुपकाडीह , मानगो और कलाल टोला में मुहर्रम का ताजिया जुलूस जुम्मे की नमाज अता करने के बाद निकाला गया। या अली , या हुसैन के गूंज के साथ जामा मस्जिद के प्रांगण में स्तिथ दरगाह से ताजिया लेकर तुपकाडीह चौक तक पहुंचने के बाद वापस मस्जिद के प्रांगण में जाकर अखाड़ा लगा जहां युवकों ने एक से एक खेल दिखाकर वाह वाही बटोरी। इसी प्रकार कलाल टोला और मानगो ताजिया का मिलन कलाली मोड़ में हुआ। शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए जरीडीह और बालीडीह ओपी थाना पुलिस तत्पर रही।

