उधवा । उधवा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में शुक्रवार को मुहर्रम पर्व शांतिपूर्ण व आपसी सौहार्द के साथ मनाया गया। जानकारी के अनुसार प्रखंड के विभिन्न पंचायत पतौड़ा,उधवा दियारा,पूर्वी उधवा,पियारपुर,प्राणपुर,पलाशगाछी,उत्तर एवं दक्षिण पलाशगाछी,कटहलबाड़ी,बेगमगंज, चांदशहर आदि पंचायतों में लोगों ने शांतिपूर्ण तरीके से मुहर्रम पर्व मनाया। वहीं कई मुहर्रम कमिटियों ने सैकड़ों लोगों के साथ ताजिया, ढोल- नगाड़े बजाते हुए जुलूस निकाला। जुलूस विभिन्न गांवों का भ्रमण करते हुए निर्धारित अखाड़ा स्थल पहुंचकर अपना करतब प्रस्तुत किया। इस वर्ष इंग्लिश खेल मैदान, फुदकीपुर, बेगमगंज, दरगाडांगा आदि में अखाड़ा व मेला का आयोजन किया गया। वहीं कई कमिटियों ने ताजिया जुलूस के साथ पहुंचकर लोगों ने लाठी व तलवार भांजकर करतब पेश किया। इस दौरान मुहर्रम कमिटीयों के द्वारा ताजिया जुलूस शांतिपूर्ण तरीके से निकाली गई। लोगों ने पारंपरिक हथियार के साथ कर्तव्य प्रस्तुत किया। जुलूस में शामिल लोगों ने या अली,या हुसैन के नारों के साथ अली और हुसैन की शहादत की याद को ताजा किया। ग्रामीण क्षेत्रों में ताजिया जुलूस व अखाड़ा देखने के लिए बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ दोपहर से जमी रही। अखाड़ा स्थलों में देर शाम तक लोगों की चहल पहल रही। इधर विधि व्यवस्था बनाये रखने को लेकर राजमहल एसडीपीओ विमलेश कुमार त्रिपाठी,उधवा सीओ आशीष कुमार,बीडीओ जयंत कुमार तिवारी,राधानगर थाना प्रभारी अमर कुमार मिंज,एसआई पंकज दुबे सहित अन्य मौजूद थे। इसके अलावा विभिन्न चौक चौराहों एवं अखाड़ा स्थलों में दंडाधिकारी व पर्याप्त बल तैनात रहें। वहीं दरगाडांगा अखाड़ा मैदान में शांति और सौहार्द माहौल में संपन्न कराए जाने हेतु पुलिस प्रशासन के अलावा पतौड़ा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि फिरोज शेख, खबीर शेख, सरफराज अहमद, जमीरुल हक, इस्माइल शेख, बबलू शेख, असराउल शेख सहित दर्जनों लोग शामिल थे।
राजमहल विधायक मो. ताजुद्दीन उर्फ एमटी राजा ने मुहर्रम के अवसर पर उधवा प्रखंड क्षेत्र के फुदकीपुर इंग्लिश मैदान में मुहर्रम कमेटी के माध्यम से आयोजित अखाड़ा जुलूस में शामिल हुए। मुहर्रम कमेटी की ओर से विधायक एमटी राजा एवं विधायक प्रतिनिधि मो. मारूफ उर्फ गुड्डू,एसडीओ सदानंद महतो,एसडीपीओ विमलेश कुमार त्रिपाठी,सीओ उधवा आशीष मंडल,थाना प्रभारी अमर मिंज का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया। इस दौरान विधायक एमटी राजा ने सभी को शांतिपूर्ण तरीके से मुहर्रम पर्व मनाने की अपील की। वहीं इंग्लिश मैदान में भव्य मेला का आयोजन था। जिसमें हजारों की संख्या में लोग शामिल थे। वहीं विधायक एमटी राजा ने लाठी खेलकर अखाड़ा में लाठी खेल रहे खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन की। इसके उपरांत फुदकीपुर हटिया परिसर व बेगमगंज में आयोजित अखाडा में भी शामिल हुए। मौके पर कांग्रेस के जिला महासचिव ऐनुल हक अंसारी, झामुमो प्रखंड सचिव विश्वजीत मंडल, फिटू पठान, जहांगीर अली सहित अन्य मौजूद थे।

