राजकीयकृत +2 हाई स्कूल सोसई में नामांकन समस्या का समाधान, ग्रामीण छात्रों को बड़ी राहत

मांडर : राजकीयकृत +2 हाई स्कूल सोसई में नामांकन को लेकर पिछले कई दिनों से ग्रामीण क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को हो रही परेशानियों के समाधान की दिशा में पहल करते हुए झामुमो छात्र मोर्चा, मांडर कॉलेज एवं यूथ कांग्रेस के सदस्यों ने विद्यालय के प्राचार्य से मुलाकात की। इस दौरान नामांकन प्रक्रिया में आ रही तकनीकी एवं आर्थिक समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

बताया गया कि मांडर और चान्हो प्रखंड के कई विद्यार्थी समय पर नामांकन नहीं करा पाने को लेकर चिंतित थे। ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले छात्रों को ऑनलाइन प्रक्रिया, दस्तावेज़ एवं अन्य व्यवस्थागत दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। मामले को गंभीरता से लेते हुए छात्र नेताओं ने विद्यालय प्रशासन से हस्तक्षेप कर छात्रों को राहत देने की मांग की।

बैठक के बाद विद्यालय प्रशासन ने आश्वासन दिया कि अब किसी भी छात्र-छात्रा को नामांकन में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। विद्यालय पहुंचकर सभी विद्यार्थी आसानी से अपना नामांकन करा सकेंगे।

इस मौके पर झामुमो छात्र मोर्चा एवं यूथ कांग्रेस के सदस्यों ने कहा कि छात्रहित उनके लिए सर्वोपरि है और शिक्षा के अधिकार से किसी भी विद्यार्थी को वंचित नहीं होने दिया जाएगा। संगठन आगे भी विद्यार्थियों की समस्याओं को लेकर सक्रिय भूमिका निभाता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top