रांची मंडल में रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की सतर्कता के चलते हटिया रेलवे स्टेशन पर अवैध शराब की बड़ी बरामदगी की गई।
कमांडेंट पवन कुमार के निर्देशानुसार 27 अप्रैल 2026 को उप निरीक्षक दीपक कुमार के नेतृत्व में टीम द्वारा प्लेटफॉर्म संख्या 03 पर खड़ी ट्रेन संख्या 18624 एक्सप्रेस में जांच अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान उप निरीक्षक उज्ज्वल कुमार, स्टाफ बी. सोय एवं नामन सुरिन भी मौजूद थे।
जांच के दौरान प्लेटफॉर्म पर संदिग्ध अवस्था में दो लावारिस बैग (एक काला और एक सफेद) पाए गए। यात्रियों से पूछताछ के बावजूद कोई भी व्यक्ति बैग का दावा करने सामने नहीं आया। इसके बाद बैगों की तलाशी लेने पर कुल 15 बोतल व्हिस्की बरामद हुई।
बरामद शराब को स्वतंत्र गवाहों की उपस्थिति में जब्त कर आरपीएफ पोस्ट हटिया लाया गया। बाद में आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए इसे आबकारी विभाग रांची को सौंप दिया गया।
बरामद शराब की कुल अनुमानित कीमत ₹12,700 बताई गई है।

