DSPMU में एलएलएम समन्वयक ने संभाला पदभार, डॉ. राजीव रंजन का हुआ स्वागत

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU) के स्नातकोत्तर लॉ विभाग में नवनियुक्त एलएलएम समन्वयक डॉ. राजीव रंजन ने आज औपचारिक रूप से अपना पदभार ग्रहण किया।

इस अवसर पर विभाग के पूर्व समन्वयक डॉ. खालिद मोहम्मद खान सहित अन्य शिक्षकों ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया और विभागीय सदस्यों से उनका परिचय कराया।

डॉ. राजीव रंजन, जो वर्तमान में विश्वविद्यालय के रसायन शास्त्र विभाग में वरीय सहायक प्रोफेसर हैं, ने पदभार ग्रहण करने के बाद लॉ विभाग के शिक्षकों और कर्मचारियों के साथ बैठक कर विभाग की प्रगति और शैक्षणिक गुणवत्ता को बेहतर बनाने को लेकर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।

इस संबंध में जानकारी विश्वविद्यालय के पीआरओ डॉ. राजेश कुमार सिंह ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top