झारखंड प्रदेश शौण्डिक संघ ने पीहू की शिक्षा का उठाया जिम्मा, एक वर्ष की पढ़ाई के लिए दिया आर्थिक सहयोग

रांची: झारखंड प्रदेश शौण्डिक संघ ने सामाजिक सरोकार का परिचय देते हुए सिल्ली विधानसभा क्षेत्र के राहे प्रखंड अंतर्गत सोसो गांव की चौथी कक्षा की छात्रा पीहू कुमारी की शिक्षा का संकल्प लिया है। संघ द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में पीहू को आगामी एक वर्ष की पढ़ाई-लिखाई के लिए आर्थिक सहायता स्वरूप चेक प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में पीहू अपने दिव्यांग माता-पिता के साथ उपस्थित रही। परिवार ने बताया कि आर्थिक तंगी के कारण बच्ची की पढ़ाई प्रभावित हो रही थी। परिवार की स्थिति की जानकारी मिलने पर झारखंड प्रदेश शौण्डिक संघ ने तत्काल कार्यकारिणी की बैठक बुलाकर पीहू की शिक्षा में हरसंभव सहयोग का निर्णय लिया।

संघ के इस निर्णय को अमलीजामा पहनाते हुए समाजसेवी सतीश गुप्ता ने स्वेच्छा से पीहू की एक वर्ष की शिक्षा का संपूर्ण खर्च वहन करने की जिम्मेदारी ली।

इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष दिनेश साहू, प्रदेश संयोजक उदय साहू, सह कोषाध्यक्ष कुणाल कुमार शाह, कार्यकारिणी सदस्य संजय कुमार साहू, उपेन्द्र कुमार साहू, ओम प्रकाश साहू, प्रेम साहू, कलिंदर साहू एवं प्रदीप साहू सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में संघ के सदस्यों ने परिवार के साथ जलपान किया, बच्ची को वस्त्र भेंट किए तथा उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए सम्मानपूर्वक विदाई दी।

Tags:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top