गुरु नानक सत्संग सभा में शहीदी गुरुपर्व की तैयारियां तेज, 20 और 21 जून को सजेगा विशेष दीवान

रांची: गुरु नानक सत्संग सभा द्वारा शहीदी गुरुपर्व के उपलक्ष्य में 20 एवं 21 जून को दो दिवसीय विशेष दीवान का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर रविवार को सत्संग सभा कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

सभा के अध्यक्ष अर्जुन देव मिड्ढा की अध्यक्षता में हुई बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि पहला दीवान 20 जून को रात्रि 8 बजे से 11 बजे तक तथा दूसरा दीवान 21 जून को सुबह 10 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक आयोजित किया जाएगा।

इस अवसर पर सिख पंथ की प्रख्यात धार्मिक हस्ती बीबी जसप्रीत कौर (पटियाला) विशेष रूप से उपस्थित होकर संगत को गुरमत विचारों से निहाल करेंगी। दोनों दीवानों की समाप्ति के बाद श्रद्धालुओं के लिए गुरु का अटूट लंगर भी चलाया जाएगा।

बैठक में आयोजन की विभिन्न व्यवस्थाओं और जिम्मेदारियों का सदस्यों के बीच वितरण किया गया। बैठक का संचालन सभा के सचिव सुरेश मिड्ढा ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन मनीष मिड्ढा ने किया।

सभा के अध्यक्ष अर्जुन देव मिड्ढा ने शहर के सभी सिख धर्मावलंबियों से शहीदी गुरुपर्व के अवसर पर आयोजित दीवान में शामिल होकर गुरु घर की खुशियां प्राप्त करने का आह्वान किया।

बैठक में हरगोबिंद सिंह, हरविंदर सिंह बेदी, नरेश पपनेजा, अशोक गेरा, लेखराज अरोड़ा, अमरजीत गिरधर, हरीश मिड्ढा, किशन गिरधर, मनीष गिरधर, रमेश पपनेजा, इंदर मिड्ढा, रमेश गिरधर, अश्विनी सुखीजा, महेंद्र अरोड़ा, आशु मिड्ढा, अशोक मुंजाल, बसंत काठपाल, कमल मुंजाल, राकेश गिरधर, हरजीत बेदी, महेश सुखीजा एवं अनूप गिरधर सहित कई सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top