नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ स्टडी एंड रिसर्च इन लॉ में आयोजित प्रतियोगिता में विद्यार्थियों का श्रेष्ठ प्रदर्शन

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय, रांची के विद्यार्थियों ने Avirbhav 6.0 में अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से विश्वविद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है । उल्लेखनीय है कि यह आयोजन नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ स्टडी एंड रिसर्च इन लॉ , रांची में गत 23 अप्रैल से 25 अप्रैल 2026 तक आयोजित हुआ, जबकि 26 अप्रैल 2026 को समापन एवं सम्मान समारोह (फेलिसिटेशन सेरेमनी) का आयोजन किया गया।
डीएसपीएमयू के राजनीति विज्ञान विभाग के निम्न विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता के एशियन पार्लियामेंट्री डिबेट , में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजेता टीम में वंदना कुमारी, स्नेहा कुमारी, शालीन तथा रूपेश शामिल थे, जिन्होंने विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व किया।
इन विद्यार्थियों ने अपने प्रभावशाली वाक कौशल, तार्किक सोच और टीम वर्क के माध्यम से यह उपलब्धि हासिल की। यह सफलता न केवल विद्यार्थियों की प्रतिभा को दर्शाती है, बल्कि विश्वविद्यालय की शैक्षणिक उत्कृष्टता को भी प्रतिबिंबित करती है। कुलपति डॉ राजीव मनोहर ने प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि प्रतियोगिता में जीत या हार से ज्यादा यह महत्वपूर्ण है कि हम सहभागिता के महत्व को समझे और सामूहिकता में कार्य करें। विद्यार्थियों की इस सफलता में विभाग की सहायक प्राध्यापिका डॉ शमा सोनाली की महत्वपूर्ण भूमिका रही। यह जानकारी पीआरओ डॉ राजेश कुमार सिंह ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top