रांची में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आज कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में प्रशासनिक एवं पुलिस सेवा में नव पदस्थापित अधिकारियों ने शिष्टाचार मुलाकात की।
इस दौरान अधिकारियों ने मुख्यमंत्री से मिलकर अपने-अपने जिलों की प्रशासनिक जिम्मेदारियों और कार्यों को लेकर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने सभी अधिकारियों को उनके नए दायित्वों के लिए शुभकामनाएं दीं और जनहित में पारदर्शी एवं प्रभावी कार्य करने पर जोर दिया।
मुख्यमंत्री से मिलने वाले अधिकारियों में चतरा के उपायुक्त रवि आनंद, रामगढ़ के उपायुक्त ऋतुराज, गढ़वा के उपायुक्त अनन्य मित्तल, पाकुड़ की उपायुक्त मेघा भारद्वाज, गोड्डा के उपायुक्त लोकेश मिश्रा, आईजी अभियान नरेंद्र कुमार सिंह, रामगढ़ के पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुनायत और गढ़वा के पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर शामिल थे।

