एक भी वोटर छूटे नहीं: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मतदाता सूची पुनरीक्षण पर दिया जोर

रांची में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) द्वारा आयोजित विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने हर योग्य नागरिक का नाम मतदाता सूची में जुड़वाने और किसी भी पात्र मतदाता को छूटने न देने पर जोर दिया। कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास में आयोजित इस बैठक में 12 जिलों के पदाधिकारी, सांसद और विधायक शामिल हुए।

बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और आगामी जनगणना जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह केवल एक प्रशासनिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर से लेकर जिला स्तर तक संगठन को मजबूत करने और हर परिस्थिति के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया।

बैठक में वर्तमान राजनीतिक हालात पर भी चर्चा हुई, जिसमें झामुमो नेताओं ने एसआईआर को लेकर भाजपा की नीयत पर सवाल उठाए। नेताओं का आरोप था कि इस प्रक्रिया की आड़ में आदिवासी, मूलवासी, पिछड़े और वंचित वर्गों के अधिकारों को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है।

कार्यक्रम का संचालन झामुमो महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने किया। बैठक में रांची समेत कई जिलों के प्रमुख पदाधिकारी और नेता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top