
रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज गोमिया विधायक योगेंद्र प्रसाद के रामगढ़ (चितरपुर) स्थित आवास पहुंचकर उनके पिता स्व० विश्वनाथ महतो के ब्रह्मभोज संस्कार में सम्मिलित हुए। मुख्यमंत्री ने दिवंगत स्व० विश्वनाथ महतो की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन ने विधायक योगेंद्र प्रसाद एवं उनके शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की तथा उनका ढांढस बंधाया। ज्ञातव्य है कि विगत 16 नवंबर 2024 को विधायक योगेंद्र प्रसाद के पिता विश्वनाथ महतो का निधन हो गया था।


