कुलपति डॉ. राजीव मनोहर ने चल रही परीक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, 1700 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

दिनांक 2 अप्रैल को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU) में पीजी सेमेस्टर-3 की परीक्षा शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित माहौल में शुरू हुई। यह परीक्षा दोपहर 1:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक आयोजित की गई, जिसमें विश्वविद्यालय के लगभग 1700 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
परीक्षा प्रारंभ होने के बाद विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. राजीव मनोहर ने करीब 2:30 बजे नए एकेडमिक बिल्डिंग में पहुंचकर परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रत्येक परीक्षा कक्ष में जाकर परीक्षा संचालन की व्यवस्था का अवलोकन किया और विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही मूलभूत सुविधाओं का भी जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान कुलपति ने परीक्षा केंद्रों पर अनुशासन, बैठने की व्यवस्था, स्वच्छता, पेयजल, प्रकाश एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
इस निरीक्षण के दौरान उनके साथ प्रॉक्टर डॉ. राजेश कुमार सिंह, डॉ. अभय कृष्ण सिंह तथा डॉ. आई.एन. साहू भी उपस्थित रहे।