ईरान युद्ध पर अमेरिका में अंदरूनी बगावत, ट्रंप के शीर्ष सुरक्षा अधिकारी जो केंट का इस्तीफा

नई दिल्ली, 18 मार्च: ईरान के साथ जारी तनाव के बीच अमेरिका को अब अपने ही भीतर विरोध का सामना करना पड़ रहा है। अमेरिका के ‘नेशनल काउंटर-टेररिज्म सेंटर’ के प्रमुख जो केंट ने ईरान से युद्ध के विरोध में अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। पिछले तीन हफ्तों से चल रहे इस संघर्ष के दौरान ट्रंप प्रशासन के किसी वरिष्ठ अधिकारी का यह पहला इस्तीफा माना जा रहा है।

जो केंट ने सोशल मीडिया पर जारी अपने इस्तीफे में कहा कि ईरान से अमेरिका को कोई तत्काल खतरा नहीं था। उन्होंने आरोप लगाया कि यह युद्ध इजरायल और उसकी प्रभावशाली लॉबी के दबाव में शुरू किया गया।

वहीं, व्हाइट हाउस की प्रवक्ता कैरोलिन लेविट ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पास ठोस खुफिया जानकारी थी, जिसके आधार पर यह निर्णय लिया गया। व्हाइट हाउस के अनुसार, ईरान अमेरिका पर हमले की योजना बना रहा था।

इस बीच, डेमोक्रेटिक पार्टी के वरिष्ठ नेता मार्क वॉर्नर ने भी केंट के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि युद्ध में उतरने के लिए ईरान के खिलाफ पर्याप्त खुफिया सबूत नहीं थे।

ईरान युद्ध को लेकर अमेरिका में बढ़ता यह राजनीतिक विवाद आने वाले समय में और गहराने के संकेत दे रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top