एलपीजी जमाखोरी पर सख्ती: 12 हजार ठिकानों पर छापेमारी, 15 हजार अवैध सिलेंडर जब्त

नई दिल्ली, 18 मार्च: देशभर में घरेलू रसोई गैस (एलपीजी) की कालाबाजारी और अवैध जमाखोरी के खिलाफ सरकार ने बड़ा राष्ट्रव्यापी अभियान शुरू किया है। आम उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा और गैस आपूर्ति को सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से चलाए जा रहे इस अभियान के तहत अब तक 12 हजार से अधिक ठिकानों पर छापेमारी की जा चुकी है।

इस व्यापक कार्रवाई में 15 हजार से ज्यादा अवैध गैस सिलेंडर जब्त किए गए हैं। यह अभियान दिल्ली, उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, गोवा, केरल और मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में चलाया गया।

सरकार की इस सख्त कार्रवाई के बाद सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों ने भी अपनी निगरानी बढ़ा दी है। आपूर्ति व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और अनियमितताओं पर अंकुश लगाने के लिए वितरण केंद्रों और खुदरा दुकानों पर 2,500 से अधिक औचक निरीक्षण किए गए हैं।

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि उज्ज्वला योजना और सामान्य उपभोक्ताओं के हिस्से की गैस का किसी भी तरह से दुरुपयोग न हो सके और जरूरतमंदों तक समय पर एलपीजी की उपलब्धता बनी रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top