सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा के खिलाफ पॉक्सो मामले में पीड़िता का बयान कोर्ट में दर्ज

रांची। सिमडेगा से कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर 14 वर्षीय नाबालिग बच्ची ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। इस मामले में शनिवार को पीड़िता का बयान न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय में दर्ज किया गया। बीएनएसएस की धारा 183 के तहत उसका बयान रिकॉर्ड किया गया।

इससे पहले 13 नवंबर को विधायक भूषण बाड़ा के खिलाफ विधानसभा थाना में पॉक्सो एक्ट सहित अन्य संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद उसी दिन देर शाम पीड़िता की मेडिकल जांच भी कराई गई थी।

वहीं, विधायक भूषण बाड़ा ने अपने ऊपर लगे आरोपों को राजनीति से प्रेरित बताया है। उनका कहना है कि उनकी छवि खराब करने के उद्देश्य से साजिश के तहत यह मामला सामने लाया गया है।-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top