कुलगाम में दो संदिग्ध गिरफ्तार, चीनी पिस्तौल और दो ग्रेनेड बरामद

कुलगाम। कुलगाम जिले के पानीवाह इलाके में रविवार को नाका चेकिंग के दौरान सुरक्षाबलों ने दो संदिग्धो को गिरफ्तार किया है। उनके पास से एक चीनी पिस्तौल, दो ग्रेनेड और कारतूस बरामद किए गए हैं।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुरक्षाबलों की एक संयुक्त टीम नाका चेकिंग कर रही थी तभी फलों के बाग की तरफ से कुलगाम की ओर आ रहे दो लोगों को रोका गया। तलाशी लेने पर उनके पास से एक चीनी पिस्तौल, एक मैगज़ीन, 9 एमएम के दो राउंड और दो चीनी ग्रेनेड बरामद हुए।

इसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top