पुरुषोत्तम एक्सप्रेस की चपेट में आने से महिला की मौत

घाटशिला। पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला में पुरुषोत्तम एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गयी। हादसा दाहीगोड़ा स्थित हनुमान मंदिर के समीप रात करीब 10:30 बजे हुआ।

पुलिस के अनुसार, शनिवार रात टाटानगर से घाटशिला की ओर जा रही डाउन पुरुषोत्तम एक्सप्रेस की चपेट में आने से महिला ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी और ट्रेन को कुछ देर के लिए घटनास्थल के पास रोकना पड़ा।

मृतका की पहचान घाटशिला के लालडीह क्षेत्र की निवासी के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही आरपीएफ, जीआरपी, मऊभंडार ओपी और घाटशिला थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में महिला की मौत ट्रेन की चपेट में आने से होने की बात सामने आयी है। हालांकि, वह किन परिस्थितियों में रेलवे लाइन तक पहुंची और हादसा कैसे हुआ, इसकी जानकारी फिलहाल नहीं मिल सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top