रांची: राजधानी के कोकर स्थित एचबी रोड में दुर्गा पूजा के अवसर पर बने भव्य पूजा पंडाल का उद्घाटन राज्यसभा सांसद महुआ माजी ने फीता काटकर किया। इस मौके पर कोकर दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष चंचल चटर्जी ने सांसद का स्वागत किया। उद्घाटन के साथ ही मां दुर्गा के दर्शन-पूजन के लिए पट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए।
इस वर्ष समिति की ओर से विशेष थीम पर आधारित भव्य पंडाल का निर्माण कराया गया है। पंडाल की आकर्षक वास्तुकला और आधुनिक विद्युत सज्जा देखते ही बन रही है। विशेषकर समिति की ओर से आयोजित लेजर लाइट शो श्रद्धालुओं के बीच मुख्य आकर्षण का केंद्र बना हुआ है, जिसमें रंग-बिरंगी रोशनी और आधुनिक प्रकाश तकनीक का शानदार संगम देखने को मिल रहा है। शाम ढलते ही पंडाल की छटा और निखर उठती है।
उद्घाटन समारोह में समिति के कई पदाधिकारी, सदस्य और शहर के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इनमें मुख्य रूप से नीरज शर्मा, सम्राट चटर्जी, सानु सरकार, कृष्णा कुमार, दीपक राय, केके वर्मा, राजेश जसवाल, अजय अग्रवाल, पीएन सिंह, आलोक मित्रा, संजीव विजयवर्गीय, ज्योतिर्मय बसाक, उमेश शंकर राय, सुशील कुमार महतो, रमेश सिंह, पवन सिंघानिया, उत्कर्ष सिंह, रोहित कुमार, राजेंद्र सिंह, गोपाल डी.जे., रितेश वर्मा, विक्की वर्मा, अवधेश सिंह, अरविंद कुमार, मुकेश कुमार, इंद्रनाथ सिंह, राजेश वर्मा, बसंत कर्मकार, गोपाल सिंह, वाशिश सिंह, कृष्णा रजक, अंशु रजक, हर्ष, सोनू कुमार, गोविंद विश्वकर्मा, मीकू कुमार, गोपी कुमार, अमित कुमार, राहुल वर्मा, राजेश कुमार, गोवर्धन प्रसाद, ओम कुमार, विजय ठाकुर, ब्रह्मा कुमार यादव, अनमोल, गौतम, राजू यादव, टिंकू झा और नीरज तिवारी शामिल थे। कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी समिति के मीडिया प्रभारी रोहित सिंह और धीरज सिंह ने दी।

