जमशेदपुर में खड़ी टेलर से टकराई कार, मंत्री की बेटी तृषा सिंह समेत चार की दर्दनाक की मौत

हँसडीहा/जमशेदपुर: जमशेदपुर के मरीन ड्राइव में देर रात एक भयावह सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई.
तेज रफ़्तार कार की टक्कर सड़क पर ख़डी टेलर से हो गई. जिसमें गाड़ी के परखच्चे उड़ गए. साथ ही सभी कार सवार की मौक़े पर ही जान चली गई. मृतक में मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी भी शामिल है. घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर सभी शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं पुरे मामले की जाँच में जुटी है. बताया जा रहा है कि देर रात करीब 2-3बजे मरीन ड्राइव के पास यह हादसा हुआ. सड़क पर पहले से एक टेलर खड़ी थी. इसी बीच तेज रफ़्तार कार सीधे टेलर से भीड़ गई. जिसमें कार सवार सार्थक, वंशिका, नमन गुप्ता और त्रिसा चौधरी की जान चली गई.

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और सभी शव को कार से बाहर निकाला. बताया जा रहा है कि सभी शव कार में फंस गए थे. कड़ी मशक्क्त के बाद गैस कटर से गाड़ी को काट कर शव बाहर निकाला जा सका. उसके बाद सभी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

घटना पर स्वास्थ्य मंत्री इरफ़ान अंसारी ने जानकारी देते हुए बताया कि जमशेदपुर में सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत हुई है. इस घटना में मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी का भी निधन हुआ है. उन्होंने इस घटना पर दुख जताया है.
कैसे हुआ हादसा
सूचना के अनुसार, पश्चिम बंगाल से जमशेदपुर लौटने के दौरान मरीन ड्राइव पर सुबह करीब 3 से 4 बजे के बीच यह भीषण सड़क हादसा हुआ. हादसा इतना गंभीर था कि गाड़ी में सभी सवार चार लोगों की मौत हो गई. मृतकों में ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह की छोटी बेटी तृषा सिंह भी शामिल हैं. हादसे के समय मंत्री अपने विधानसभा क्षेत्र महगामा में थीं. सूचना मिलने के बाद वह जमशेदपुर के लिए रवाना हो गई हैं. मृतकों की पहचान सार्थक, वंशिका, नमन गुप्ता और त्रिसा के रूप में हुई. दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए.

हेमंत सोरेन
जमशेदपुर में एनएच हाईवे पर हुए सड़क हादसे में राज्य सरकार में साथी मंत्री एवं बहन श्रीमती दीपिका पांडेय सिंह जी की बेटी एवं अन्य लोगों के निधन की बेहद दुखद और हृदयविदारक खबर से मन अत्यंत व्यथित है।
अपनी संतान को खोने का दुःख किसी भी माता-पिता और परिवार के लिए शब्दों से परे और असहनीय होता है। इस अत्यंत कठिन घड़ी में मेरी गहरी संवेदनाएं बहन दीपिका जी एवं शोकाकुल परिवारों के साथ हैं। इस अपूरणीय क्षति के लिए शब्द नहीं हैं।
मरां बुर दिवंगत लोगों की आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारों को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top