जमशेदपुर: 1994 बैच के इंस्पेक्टर गुलाम रब्बानी को जुगसलाई का नया थाना प्रभारी बनाया गया है. 2012 बैच के बैजनाथ कुमार से थाने का चार्ज लेने के साथ ही वे जुगसलाई के क्षेत्र भ्रमण में निकल गए. रब्बानी इससे पहले सिदगोड़ा थाना प्रभारी भी रह चुके हैं.रात 9.00 बजे चार्ज लेते ही रब्बानी ने कहा कि क्षेत्र में शांति और व्यवस्था कायम करना मेरी पहली प्राथमिकता होगी.
उन्होंने होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि लोगों से अपील है कि शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व-त्यौहार मनाएं जाएं ताकि उसका आनंद दुगुना हो जाए.
