राज्यपाल ने डॉ. अशोक कुमार महतो की पुस्तक ‘झारखण्ड के प्राचीन स्मारक एवं पर्यटन स्थल’ का किया विमोचन

रांची : लोकभवन, रांची में आयोजित एक गरिमामयी कार्यक्रम के दौरान झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार द्वारा जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग, मारवाड़ी कॉलेज, रांची के सहायक प्राध्यापक सिल्ली तुन्कू निवासी डॉ. अशोक कुमार महतो द्वारा लिखित पुस्तक ”झारखण्ड के प्राचीन स्मारक एवं पर्यटन स्थल” का विधिवत विमोचन किया गया जिसके प्रकाशक झारखंड झरोखा हैं।
इस अवसर पर राज्यपाल ने लेखक को बधाई देते हुए कहा कि साहित्य समाज का दर्पण होता है और ऐसी कृतियाँ समाज को सही दिशा दिखाने में सहायक होती हैं। उन्होंने पुस्तक ‘झारखंड के प्रमुख स्मारक एवं पर्यटन स्थल’ की सराहना करते हुए इसे युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण दस्तावेज बताया तथा इस पर और शोधकर्ताओं द्वारा गहन शोध की आवश्यकता पर उन्होंने बल दिया। डॉ. महतो पहले से ही कई पुस्तकों और जर्नल पेपर के लेखक के रूप में जाने जाते हैं। उन्होंने इस सम्मान के लिए राज्यपाल के प्रति आभार जताया।
लेखक डॉ. अशोक कुमार महतो ने बताया कि इस पुस्तक को लिखने का मुख्य उद्देश्य झारखंड के प्रमुख स्मारक एवं पर्यटन स्थल के बारे में छात्रों को अवगत कराना तथा प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करने वाले पाठकों तक पहुंचाना है। उन्होंने महामहिम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके हाथों विमोचन होना किसी भी लेखक के लिए अत्यंत गर्व और प्रेरणा का विषय है।
कार्यक्रम के दौरान विशेष रूप से भाजपा ग्रामीण पूर्वी जिलाध्यक्ष पूर्वी विनय महतो धीरज, नागपुरी एवं हिन्दी भाषा की वरिष्ठ साहित्यकार और प्रकाशिका डॉ. शकुन्तला मिश्र, बैंक ऑफ इंडिया की प्रबंधक श्रीमती मुक्ति महतो और साहित्य जगत के कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। विमोचन समारोह के अंत में लेखक ने सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *