केंद्रीय युवा ओबीसी मोर्चा झारखंड के केंद्रीय अध्यक्ष अमनजीत मेहता ने गुरुवार को अपनी मां के साथ कांके प्रखंड के बोड़ेया स्थित ऐतिहासिक मदन मोहन मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर उन्होंने भगवान राधा-कृष्ण से पूरे झारखंड की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।
पूजा के दौरान श्री मेहता ने कहा कि झारखंड की समृद्ध सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत समाज को एकता और सद्भाव का संदेश देती है। उन्होंने राज्य के विकास, युवाओं के उज्ज्वल भविष्य और सामाजिक सौहार्द के लिए भी प्रार्थना की।
ऐतिहासिक मदन मोहन मंदिर का महत्व
मदन मोहन मंदिर लगभग 350–400 वर्ष पुराना है। इसका निर्माण वर्ष 1665 ईस्वी में लक्ष्मी नारायण तिवारी द्वारा कराया गया था। यह मंदिर न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र है, बल्कि रांची की महत्वपूर्ण प्राचीन धरोहरों में भी शामिल है। मंदिर की विशिष्ट वास्तुकला और जल संरक्षण का पारंपरिक मॉडल आज भी लोगों को आकर्षित करता है।
स्थानीय श्रद्धालुओं और मंदिर प्रबंधन ने अमनजीत मेहता की इस धार्मिक यात्रा का स्वागत करते हुए इसे आस्था और परंपरा से जुड़ा प्रेरणादायी कदम बताया।
