साईं प्रीमियर लीग 2025 का समापन, मुख्य अतिथि अमनजीत मेहता ने चैंपियन टीम को किया सम्मानित

रांची: साईं क्रिकेट एकेडमी, रांची में आयोजित साईं प्रीमियर लीग (SPL) 2025 का समापन समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर केंद्रीय अध्यक्ष, युवा ओबीसी मोर्चा झारखंड एवं छात्र नेता अमनजीत मेहता मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए और चैंपियन टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।

समारोह में साईं क्रिकेट एकेडमी के निदेशक मानिक घोष एवं अभिनव राज भी मौजूद थे। अपने संबोधन में अमनजीत मेहता ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास का माध्यम हैं, बल्कि जीवन में अनुशासन, टीम वर्क और नेतृत्व क्षमता भी विकसित करते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि वे स्वयं पूर्व में खिलाड़ी रह चुके हैं, इसलिए खेलों के महत्व को भली-भांति समझते हैं।

मुख्य अतिथि ने साईं क्रिकेट एकेडमी द्वारा स्थानीय प्रतिभाओं को मंच देने के प्रयासों की सराहना की और सफल आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई दी। समापन अवसर पर चैंपियन टीम ने उत्साहपूर्वक ट्रॉफी ग्रहण की और खिलाड़ियों में जीत की खुशी साफ झलकती रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *