दुमका में पांच हजार रिश्वत लेते प्रधान लिपिक गिरफ्तार

दुमका। जिले सरैयाहाट अंचल कार्यालय में गुरुवार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने कार्रवाई करते हुए प्रधान लिपिक आनंद भारद्वाज को 5,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

एसीबी से मिली जानकारी के अनुसार मंडलडीह गांव निवासी दीपक दास ने एसीबी से शिकायत की थी कि उनकी जमीन संबंधी जांच रिपोर्ट अनुमंडल कार्यालय भेजने के लिए प्रधान लिपिक ने 25,000 रिश्वत की मांग की है। शिकायत के सत्यापन के बाद एसीबी ने जाल बिछाया। बताया जाता है कि तय योजना के तहत शिकायतकर्ता ने प्रधान लिपिक को 5,000 रुपये दिए। जैसे ही उसने रिश्वत की राशि स्वीकार की, पहले से मौजूद एसीबी टीम ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। कार्रवाई के बाद एसीबी की टीम आरोपित को अपने साथ ले गई और आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी। प्रखंड सह अंचल कार्यालय में हुई इस कार्रवाई से कर्मचारियों और अधिकारियों के बीच हड़कंप मच गया। एसीबी की टीम आराेपित से पूछताछ कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top