नई दिल्ली/रांची: झारखंड को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाने और भविष्य की रूपरेखा तैयार करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन ने नई दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय ‘राष्ट्रीय स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन 2026’ का दीप प्रज्ज्वलित कर विधिवत शुभारंभ किया।
इस भव्य उद्घाटन समारोह के दौरान झारखंड की समृद्ध और जीवंत सांस्कृतिक विरासत के साथ-साथ राज्य के विकास की दूरदर्शी सोच का एक बेहद सुंदर संगम देखने को मिला।
यह दो दिवसीय परामर्श कार्यक्रम पूरी तरह से ‘Vision 2050’ को केंद्र में रखकर आयोजित किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य एक ऐसे रोडमैप का निर्माण करना है, जिससे आगामी दशकों में झारखंड को देश के सबसे अग्रणी राज्यों की कतार में खड़ा किया जा सके।
मुख्यमंत्री की इस पहल के तहत राज्य सरकार का ध्यान मुख्य रूप से राज्य में बड़े पैमाने पर निवेश आकर्षित करना और उद्योगों के लिए एक बेहतर इकोसिस्टम बनाना। आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस (AI) और आधुनिक तकनीकों के जरिए सरकारी सेवाओं को पारदर्शी और जनता के लिए अधिक सुलभ बनाना।
झारखंड की प्राकृतिक खूबसूरती और संस्कृति को वैश्विक पटल पर लाना और नए विचारों व स्टार्टअप्स को बढ़ावा देना।
एक नई सोच, नई ऊर्जा और नए अवसरों के साथ—झारखंड भविष्य की ओर आत्मविश्वास से कदम बढ़ा रहा है।
इस कंसल्टेशन में देश भर के प्रमुख नीति निर्माता, उद्योग जगत के विशेषज्ञ और विभिन्न क्षेत्रों के स्टेकहोल्डर्स शामिल हो रहे हैं, जो दो दिनों तक झारखंड के उज्ज्वल भविष्य की नींव रखने के लिए गहन मंथन करेंगे।

