देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन जींद से दिल्ली रवाना

जींद। हरियाणा के जींद रेलवे जंक्शन से हाइड्रोजन ट्रेन को शुक्रवार को हाई-स्पीड ट्रायल के लिए दो डीजल इंजनों के साथ दिल्ली रवाना किया गया। जींद से दिल्ली तक ट्रेन की गति 75 किलोमीटर प्रति घंटा रही। इसके बाद दिल्ली-सोनीपत रेलखंड पर विभिन्न चरणों में ट्रेन का परीक्षण किया गया।

इस दौरान दिल्ली से सोनीपत रूट पर ट्रेन का ट्रायल 85 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से किया गया। वहीं सोनीपत से दिल्ली जाते समय भी ट्रेन की स्पीड 85 किलोमीटर प्रति घंटा थी। इसके बाद दिल्ली से सोनीपत जाते समय ट्रेन की स्पीड 100 किलोमीटर प्रति घंटा निर्धारित रखी गई। वहीं सोनीपत से दिल्ली रूट पर 100 किलोमीटर प्रति घंटा की गति निर्धारित रखी गई।

दिल्ली से सोनीपत आते समय अंतिम चक्कर 120 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड रखी गई। इसके बाद ट्रेन सोनीपत से जींद वापस जींद आएगी। हाई स्पीड ट्रायल की तैयारियों को लेकर 24 जून को आरडीएसओ (रेलवे डिजाइन संगठन मानक) टीम जींद रेलवे स्टेशन पर पहुंची थी। टीम ने हाइड्रोजन ट्रेन के अंदर वायरिंग और प्लेटिंग का काम पूरा किया। शुक्रवार को ट्रेन हाई स्पीड ट्रायल किया गया।

गौरतलब है कि हाइड्रोजन ट्रेन का इससे पहले 75 और 85 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से स्पीड ट्रायल हो चुका है। शुक्रवार को हाई स्पीड टेस्ट के दौरान टेस्ट के दौरान हर बारीकी पहलुओं पर नजर बनाई जाएगी। ट्रायल में ब्रेकिंग सिस्टम, इंजन की क्षमता, कंपन सिस्टम ट्रैक पर स्थिरता जैसे परिस्थितियों का आंकलन किया गया।

ट्रायल के लिए बाहर से मंगवाई गई गैस

ट्रायल के दौरान ट्रेन की तकनीकी क्षमता और सुरक्षा मानकों की जांच होगी। हाई स्पीड परीक्षण के लिए बाहर से हाइड्रोजन गैस का एक विशेष टैंकर मंगवाया गया था ताकि ट्रेन को पर्याप्त ईंधन मिल सके। रेलवे अधिकारियों के अनुसार यह परीक्षण हाइड्रोजन ट्रेन परियोजना का सबसे महत्वपूर्ण चरण है। इसके सफल रहने पर देश में स्वच्छ ऊर्जा आधारित रेल संचालन का मार्ग प्रशस्त होगा। इससे पहले हाइड्रोजन ट्रेन का 75 से 85 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से सफल स्पीड ट्रायल किया जा चुका है। अब अंतिम चरण में 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पर ट्रेन के प्रदर्शन का परीक्षण किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top