Bokaro: बोकारो के सदर अस्पताल का आईसीयु वार्ड की स्थिति भगवान भरोसे चल रहा है, इलाज करा रहे मरीज के परिजनों ने कहा आईसीयू की स्थिति जेनरल वार्ड से भी बदतर है। आईसीयू वार्ड में इलाजरत मरीज के परिजन जगरनाथ यादव ने कहा कि यहां सुविधाओं की घोर कमी है. यहां बीमारी के हिसाब से डॉक्टर समय पर उपलब्ध नहीं रहते है. कमरे में लगी एसी भी खराब पड़ी है.इन चीजों को व्यवस्थित करने को लेकर किसी का ध्यान नहीं है, जो चिंता का विषय है.
बालीडीह निवासी जगरनाथ यादव ने बताया की 12 जून को उन्होंने अपने पिता को सदर अस्पताल में भर्ती कराया. इन तीन-चार दिनों में एक बार डॉक्टर को आते हुए देखा. सिस्टर में बैठे लोगों को कहने पर डॉक्टर को भेजने का सिर्फ आश्वासन मिलता है. वहीं, कमरे में लगे एसी खराब पड़े है. एसी के अलावा पंखे लगे हैं, वो कछुआ से भी धीमी चाल में चलती है. आईसीयू से बेहतर स्थिति तो जेनरल वार्ड की है.
वही, महिमा कुमारी ने बताया की आईसीयु की स्थिति बहुत ख़राब है. आईसीयू सिर्फ नाम के लिये है, न एसी चलता है और न पखा चलता. मम्मी (मरीज) पूरा पसीने से भर जाती है. रात में कोई सिस्टर नहीं रहती है. रात में कई बार बुलाने पर एक बार आती है. कहा कि हमलोग चाहते है कि इमरजेंसी को देखते हुए यहां हर समय सिस्टर और डॉक्टर उपलब्ध रहे. कहा कि यहां जितनी बार अलग-अलग डॉक्टर आते हैं, उतने तरह की बात व सलाह परिजनों को सुनने को मिलत है, जिससे परिजन कंफ्यूज हो जाते हैं.

