झारखंड राज्यसभा चुनाव: बैजनाथ राम और परिमल नाथवाणी जीते

रांची : झारखंड राज्यसभा चुनाव में बड़ा राजनीतिक उलटफेर देखने को मिला है। राज्यसभा की दो सीटों के लिए हुए चुनाव में एनडीए समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के उम्मीदवार बैद्यनाथ राम ने जीत दर्ज की है। वहीं कांग्रेस उम्मीदवार प्रणव झा को हार का सामना करना पड़ा।
मतगणना से मिली जानकारी के अनुसार, एनडीए समर्थित प्रत्याशी परिमल नाथवानी को 28 वोट प्राप्त हुए, जिससे उनकी जीत सुनिश्चित हो गई। वहीं झामुमो उम्मीदवार बैद्यनाथ राम को 31 वोट लाकर राज्यसभा पहुंचने में सफल रहे। इस तरह राज्यसभा की दो सीटों में एक सीट झामुमो और दूसरी सीट एनडीए के खाते में गई।
महागठबंधन की ओर से कांग्रेस ने प्रणव झा को उम्मीदवार बनाया था, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार यह परिणाम कांग्रेस और महागठबंधन के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।
चुनाव परिणाम के दौरान तीन वोटों के अमान्य होने की चर्चा भी तेज रही। झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने बताया कि तीन वोटों की स्थिति स्पष्ट नहीं थी और उन्हें पहले होल्ड पर रखा गया था। बाद में इन वोटों को अमान्य घोषित किए जाने की जानकारी सामने आई।
सूत्रों के अनुसार महागठबंधन के भीतर ही मतदान को लेकर गड़बड़ी हुई। चर्चा है कि राजद और भाकपा-माले के विधायक पूरी तरह एकजुट नहीं रह पाए। राजनीतिक गलियारों में इसे महागठबंधन के भीतर हुआ “खेला” बताया जा रहा है। माना जा रहा है कि इसी वजह से कांग्रेस उम्मीदवार को नुकसान हुआ और परिमल नाथवानी को फायदा मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top