रांची में SIR अभियान पर जोर, मतदाता सूची को शुद्ध व अद्यतन बनाने के लिए अधिकारियों को निर्देश

रांची में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision – SIR) को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त के निर्देशानुसार आयोजित इस बैठक में निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी, 66-माण्डर ने अभियान की समीक्षा करते हुए इसे समयबद्ध और प्रभावी ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए।

बैठक में उप निर्वाचन पदाधिकारी सहित ERO/AERO, BLO, सुपरवाइजर एवं कंप्यूटर ऑपरेटर उपस्थित रहे। इस दौरान मतदाता सूची की शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए घर-घर सत्यापन, नए मतदाताओं का पंजीकरण, डुप्लिकेट और मृत मतदाताओं के नाम हटाने तथा डेटा एंट्री प्रक्रिया को दुरुस्त करने पर विशेष जोर दिया गया।

अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रहे। साथ ही BLO और सुपरवाइजर्स को अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका निभाने और नियमित रिपोर्टिंग सुनिश्चित करने को कहा गया।

यह अभियान भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चलाया जा रहा है। आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे अपने बूथ स्तर के अधिकारी (BLO) से संपर्क कर आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराएं और मतदाता सूची को स्वच्छ एवं अद्यतन बनाने में सहयोग दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top